भागलपुर में मजदूरों का फूटा गुस्सा, श्रम विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

भागलपुर में मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा व निबंधन में धांधली, भ्रष्टाचार और श्रम विभाग के अधिकारियों के मनमानेपन के खिलाफ गुरुवार को यहाँ सैकड़ों महिला–पुरुष मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के राज्यव्यापी आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने भागलपुर उपश्रamयुक्त कार्यालय का घेराव किया।
- भागलपुर में सैकड़ों महिला-पुरुष मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन
- उपश्रमायुक्त कार्यालय का घेराव और श्रम मंत्री को सौंपा ज्ञापन
- एक महीने में समस्याओं का समाधान न होने पर पटना में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी