भागलपुर में प्रदूषण पर लगेगी लगाम, नगर निगम खरीदेगा एंटी स्मॉग गन और सफाई के लिए आधुनिक मशीनें

Lov Singh30 January 20261 min read33 viewsDevelopment and good news
भागलपुर में प्रदूषण पर लगेगी लगाम, नगर निगम खरीदेगा एंटी स्मॉग गन और सफाई के लिए आधुनिक मशीनें

भागलपुर नगर निगम ने शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण और गंदगी को खत्म करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। शहर की हवा को साफ रखने के लिए अब नगर निगम एंटी स्मॉग गन (Anti-Smog Gun) खरीदने जा रहा है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई आधुनिक मशीनें भी मंगाई जाएंगी। नगर आयुक्त किलय कुशवाहा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि इन मशीनों की रिपोर्ट तीन दिन के भीतर जमा करें।

खबर में पढ़िए: भागलपुर के सबौर में बना बिहार का पहला इंटरनेशनल स्विमिंग पूल, आम लोगों को भी मिलेगा मौका।

शहर में कौन-कौन सी नई मशीनें आएंगी?

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नगर निगम ने शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर साफ-सुथरा बनाने के लिए कई तरह के उपकरणों की लिस्ट तैयार की है। इसमें मुख्य रूप से ये मशीनें शामिल हैं:

  • एंटी स्मॉग गन: यह मशीन हवा में पानी की बौछार करती है जिससे धूल और प्रदूषण के कण नीचे बैठ जाते हैं।
  • छोटी मशीनें: पतली गलियों और गहरे नालों की सफाई के लिए स्मॉल क्रॉलर हाइड्रोलिक मशीन और स्किड स्टीयर लोडर खरीदे जाएंगे।
  • कचरा उठाने वाली गाड़ियां: घर-घर से कचरा जमा करने के लिए हूपर टिपर और ई-रिक्शा की संख्या बढ़ाई जाएगी।
  • सफाई ठेला: मोहल्लों में काम करने वाले सफाई कर्मियों के लिए नए और बेहतर ठेले खरीदे जाएंगे।

कब तक होगी खरीदारी?

इन सभी आधुनिक मशीनों की खरीदारी सरकारी जेम (GeM) पोर्टल के जरिए की जाएगी। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी और सही दाम पर सामान मिलेगा। नगर आयुक्त ने इंजीनियर्स और टेक्निकल टीम को मशीनों की क्वालिटी और स्पेसिफिकेशन तय करने के लिए कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी ताकि शहर के लोगों को जल्द से जल्द धूल और गंदगी से राहत मिल सके।

Share:

Comments

Leave a comment