भागलपुर से पटना पहुचने में 1 घंटा समय लगेगा कम, नए STOP की लिस्ट जारी, इन स्टेशन पर नही रुकेगी INTERCITY

Lov Singh27 March 20222 min read44 viewsDevelopment and good news
भागलपुर से पटना पहुचने में 1 घंटा समय लगेगा कम, नए STOP की लिस्ट जारी, इन स्टेशन पर नही रुकेगी INTERCITY

पूर्व मध्य रेलवे ने पटना से भागलपुर तक के यात्रियों को तोहफा दिया है।

एक अप्रैल से यात्रियों का 50 मिनट समय बचेगा।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

1 अप्रैल से डाउन मार्ग में इंटरसिटी किऊल जंक्शन पर लगभग 50 मिनट नहीं रुकेगी। पूर्व मध्य रेल ने डाउन मार्ग में इंटरसिटी के समय बदलाव पर मंथन करना शुरू कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि इंटरसिटी अप्रैल से पटना जंक्शन पर शाम 4.30 की जगह पांच बजे चलेगी।

किऊल से भागलपुर के बीच समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

बता दें दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी का लखीसराय और किऊल स्टेशन से 54 मिनट में गुजरती है, जबकि स्टेशनों की दूरी महज एक किलोमीटर है। ट्रेन को लखीसराय से किऊल स्टेशन पहुंचने में चार से पांच मिनट ही लगता है। इंटर सिटी का वर्तमान में किऊल जंक्शन से चलने का समय शाम 7.38 बजे निर्धारित है, यह ट्रेन डाउन मार्ग में हर दिन पौने सात बजे तक पहुंच जाती है। ऐसे में इंटरसिटी लगभग 50 मिनट खड़ी रहती है। ज्यादा देर तक ट्रेन किऊल स्टेशन पर खड़ी रहने से यात्रियों का सफर बोझिल हो रहा है। यात्रियों ने कई बार टाइमिंग बदलने की आवाज उठा चुके हैं। नागरिक उड्ययन मंत्रालय के सदस्य आशुतोष कुमार ने बताया कि डाउन मार्ग में इंटरसिटी का समय बदलाव के लिए पूर्व मध्य रेलवे के परिचालन विभाग के अधिकारियों से बातचीत हुई है, इसमें इंटरसिटी के समय बदलने पर सहमति बनी है।

अभयपुर में रुकेगी न्यू फरक्का, फाइल बढ़ी
अभयपुर स्टेशन पर जल्द मालदा-नई दिल्ली न्यू फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव होने लगेगा। रेलवे बोर्ड में मंजूरी की प्रक्रिया कर रहा है। ट्रेन का ठहराव मिलने से अभयपुर के अलावा कजरा और धरहरा के यात्रियों को काफी सुविधा होगी। यहां के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए एक और ट्रेन मिल जाएगी। दरअसल, इस स्टेशन पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया था। बाद में ठहराव हटा लिया। ठहराव हटने के बाद यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस ट्रेन से सफर करने के लिए यात्रियाें को किऊल या जमालपुर स्टेशन आना पड़ता है। अब ठहराव मिलने से यात्रियाें की परेशानी कम हो जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment