Bhagalpur Railway Station: आधी रात से शुरू हुई फोर-व्हीलर पार्किंग, कार और ऑटो लगाने का रेट जान लीजिए

Pooja Kanjani4 February 20262 min read83 viewsDevelopment and good news
Bhagalpur Railway Station: आधी रात से शुरू हुई फोर-व्हीलर पार्किंग, कार और ऑटो लगाने का रेट जान लीजिए

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी गाड़ी लेकर आने वाले यात्रियों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्टेशन परिसर में लंबे समय से बंद पड़ी फोर-व्हीलर पार्किंग फिर से शुरू हो गई है। मंगलवार की रात 12 बजे (बुधवार की शुरुआत) से नई एजेंसी ने कामकाज संभाल लिया है। पिछले तीन साल से यह सुविधा बंद थी, जिससे स्टेशन आने वाले लोगों को अपनी गाड़ियां खड़ी करने में काफी दिक्कत होती थी। अब पटना की एजेंसी ‘महिका एंटरप्राइजेज’ ने विधिवत चार्ज लेना शुरू कर दिया है।

पार्किंग का नया रेट क्या है?

नई एजेंसी ने चार पहिया वाहनों और ऑटो के लिए समय के हिसाब से अलग-अलग फीस तय की है। शुरूआती दो घंटे के लिए चार्ज कम रखा गया है, लेकिन समय बढ़ने पर फीस बढ़ती जाएगी। यहाँ देखिए गाड़ियों का पूरा रेट चार्ट:

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
  • कार (Four-Wheeler):
    • 0 से 2 घंटे तक: ₹30
    • 2 से 6 घंटे तक: ₹60
    • 6 से 12 घंटे तक: ₹120
  • ऑटो/टेंपो (Three-Wheeler):
    • 0 से 2 घंटे तक: ₹25
    • 2 से 6 घंटे तक: ₹45
    • 6 से 12 घंटे तक: ₹70

3 साल के लिए पटना की एजेंसी को मिला टेंडर

रेलवे के मालदा डिवीजन ने इस बार पार्किंग का जिम्मा पटना की एजेंसी महिका एंटरप्राइजेज को सौंपा है। यह कॉन्ट्रैक्ट कुल 3 साल के लिए है, जो 3 फरवरी 2029 तक मान्य रहेगा। रेलवे ने यह टेंडर 73.12 लाख रुपये में दिया है। शर्तों के मुताबिक, एजेंसी को हर तीन महीने पर रेलवे को लगभग 18.28 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में करीब 1650 वर्ग मीटर की जगह पार्किंग के लिए दी गई है। आपको बता दें कि 31 दिसंबर 2022 के बाद से यहाँ पार्किंग व्यवस्था ठप थी क्योंकि पुरानी एजेंसी ने रेलवे का पैसा नहीं चुकाया था। जनवरी 2026 में यह जगह पूरी तरह फ्री थी, लेकिन अब यहाँ गाड़ियां लगाने पर पर्ची कटवानी होगी।

Share:

Comments

Leave a comment