भागलपुर रेलवे स्टेशन पर लगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, यात्रियों की हुई जांच

विश्व हार्ट डे के मौके पर मंगलवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक दिन का मुफ्त स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर लगाया गया। यह आयोजन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया भागलपुर चैप्टर और रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस शिविर में यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के लिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट की मुफ्त सुविधा दी गई।
जांच के दौरान करीब 50 लोगों में डायबिटीज, दिल की बीमारी या हाई कोलेस्ट्रॉल के शुरुआती लक्षण मिले। डॉक्टरों ने ऐसे लोगों को तुरंत इलाज देते हुए मुफ्त दवाइयां भी बांटी। इस शिविर से लोगों को समय पर बीमारी का पता चलने के महत्व का पता चला।