भागलपुर के सज्जादा नशीन ने मदीना में पेश किया सलातो-सलाम, जानिए क्या कहा

MyBhagalpur Team17 September 20261 min read15 viewsBihar
भागलपुर के सज्जादा नशीन ने मदीना में पेश किया सलातो-सलाम, जानिए क्या कहा

भागलपुर स्थित ऐतिहासिक ख़ानक़ाह पीर दमड़िया शाह के सज्जादा नशीन सैयद शाह फख़्र-ए-आलम हसन ने मदीना-ए-रसूल में हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ाﷺ के रौज़ा-ए-अक़दस की मुबारक जाली के सामने सलातो-सलाम पेश किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे मुबारक, रूहानी और सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया। इस पवित्र यात्रा में उनके साथ साहबज़ादे सैयद साद अल-हुसैनी और उस्मान अली शरफ़ शाह भी मौजूद रहे।

पैग़म्बर के संदेशों को आम करने की ज़रूरत

पवित्र भूमि से पूरी दुनिया के लिए शांति का संदेश देते हुए सज्जादा नशीन ने कहा कि अल्लाह के अंतिम पैग़म्बर ने इसी मुक़द्दस सरज़मीन से पूरी इंसानियत को तौहीद, प्रेम, दया, न्याय और भाईचारे की शिक्षा दी। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि आज जब दुनिया के विभिन्न हिस्सों में नफ़रत, तनाव और दूरियां बढ़ रही हैं, ऐसे समय में पैग़म्बर मोहम्मद के अमन, शांति और हुस्न-ए-अख़लाक़ के संदेश को आम करने की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।

मानवता की सेवा के लिए विशेष दुआ

सज्जादा नशीन ने कहा कि इंसानी जीवन का कोई भी क्षेत्र हो, यदि व्यक्ति नबी की शिक्षाओं और सीरत-ए-मुबारका पर अमल करता है, तो उसका जीवन करुणा और मानवता से भर जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें जो कुछ भी मिला, इसी निस्बत-ए-मुस्तफ़ा से मिला। नबी के अख़लाक़ ने ही कठिन से कठिन विरोध के बावजूद लोगों के दिलों को जीता। यात्रा के अंत में उन्होंने बारगाह-ए-इलाही में पूरी इंसानियत के लिए भलाई, आपसी मोहब्बत, अमन-चैन और मानवता की सेवा के लिए विशेष दुआ की।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment