बड़ी खुशखबरी! भागलपुर से मुजफ्फरपुर के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, देखें रूट और किराया

MyBhagalpur Team13 October 20261 min read0 viewsDevelopment and good news
बड़ी खुशखबरी! भागलपुर से मुजफ्फरपुर के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, देखें रूट और किराया

बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) ने त्योहारों के सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भागलपुर और मुजफ्फरपुर के बीच नई बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

इस सेवा की मुख्य बातें:

  • सेवा की शुरुआत गुरुवार से होगी।
  • बस रोजाना सुबह 7:30 बजे भागलपुर रेलवे स्टेशन से चलेगी।
  • पूरे सफर का किराया 410 रुपये तय किया गया है।
MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बस का रूट और ठहराव

यह बस भागलपुर रेलवे स्टेशन से खुलने के बाद सुल्तानगंज, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, तेघड़ा, मुसरीघरारी और दलसिंहसराय होते हुए अपने अंतिम गंतव्य मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

क्यों शुरू हुई यह सेवा

क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और इस रूट पर सफर करने वाले लोगों की सुविधा बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है।

Share:

Comments

Leave a comment