खुशखबरी! रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त सफर

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और छात्राओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। 27 अगस्त और 28 अगस्त को पूर्णिया समेत पूरे राज्य में BSRTC की सभी बसों में महिलाओं और छात्राओं के लिए मुफ्त यात्रा सेवा मिलेगी।
- 27 और 28 अगस्त को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- पूर्णिया समेत पूरे बिहार में लागू होगी सुविधा
- छात्राओं और महिलाओं को नहीं देना होगा किराया
बिना किराए के करें सफर
इस विशेष प्रावधान के तहत महिला यात्रियों को यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा। यह पहल त्योहार के दौरान अपने मायके या रिश्तेदारों से मिलने जाने वाली बड़ी संख्या में महिलाओं की सहायता करने के लिए बनाई गई है, जिससे उनके यात्रा खर्च में कमी आएगी।
अधिकारी ने दी जानकारी
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजिताभ आनंद ने बताया कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर महिलाओं को परिवार के सदस्यों और अन्य गंतव्यों तक जाने के लिए सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया था।