बिहार : बैंक में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, 20 लाख लूट कर ले भागे बदमाश

Pooja Kanjani21 March 20241 min read26 viewsBihar
बिहार : बैंक में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, 20 लाख लूट कर ले भागे बदमाश

Bihar Loot, Cash Loot, 30 lakh Bank Loot : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों में दिनदहाड़े बैंक में घूसकर लूटपाट की है। बदमाशों ने 20 लाख रुपए की लूट की है। घटना नगर थाना क्षेत्र के हरहर महादेव चौक की है।

दरअसल, हर दिन की तरह बैंक खुलने के बाद कामकाज चल रहा था। इसी दौरान पांच बदमाश बैंक में घुस गए और बैंककर्मियों और बैंक में मौजूद ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद बैंक में लूटपाट करने लगे। करीब 20 लाख रुपए लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

Holi Special Train List : प्रमुख स्टेशनों को जोड़ने के लिए 540 अतिरिक्त ट्रेन सेवा संचालित, सुरक्षा में रहेंगे अतिरिक्त RPF जवान

हरहर महादेव चौक पर स्थिति एचडीएफसी बैंक के बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष सहित पूरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी ने बताया कि 20 लाख की लूट की बात सामने आई है। पांच अपराधी बैंक में घुसे थे और लूटपाट कर सभी भाग निकले। चार बैंक कर्मियों के साथ मारपीट की बात भी सामने आ रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment