Bihar Railway : 8 नई स्पेशल यात्री ट्रेनें, ग्रामीण इलाकों से बड़े स्टेशनों तक रेलवे का बड़ा ऐलान

Pooja Kanjani29 January 20241 min read54 viewsBihar
Bihar Railway : 8 नई स्पेशल यात्री ट्रेनें, ग्रामीण इलाकों से बड़े स्टेशनों तक रेलवे का बड़ा ऐलान

बांका: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है! रेलवे ने 8 जोड़ी नई डीएमयू स्पेशल यात्री ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। सोनपुर रेलमंडल ने इस कार्य की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे बिहार के कई रेलवे स्टेशनों को नई सुविधा मिलेगी।

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्रमुख रेलवे स्टेशनों तक सीधी रेल सेवा शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है।

सीधी ट्रेनें ग्रामीण इलाकों से बड़े स्टेशनों तक:

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बिहार के सोनपुर से वैशाली, मुजफ्फरपुर के नए स्टेशन पारू खास तक नई रेल लाइन पर दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चलेंगी। यह ट्रेनें बड़े स्टेशनों की ओर यात्रीगण को आरामदायक और तेज संचार का अनुभव कराएंगी।

8 नई डीएमयू स्पेशल यात्री ट्रेनें:

रेलवे ने सोनपुर मंडल से मिले प्रस्ताव में आठ जोड़ी डीएमयू स्पेशल यात्री ट्रेनों की समय सारिणी नये तरीके से तय की हैं। इसके साथ ही, कुछ रेलमार्गों पर डीएमयू ट्रेनों का परिचालन भी शुरू किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों से बड़े स्टेशनों तक सीधी रेल सेवा शुरू होने से यात्रीगण को बड़ी सुविधा होगी।

आपको बता दें कोरोना के बाद, रूटों पर यात्री ट्रेनों के परिचालन में रोक लगा दी गई थी, लेकिन मंडल स्तर पर हुई रेलवे संसदीय समिति की बैठक में विभिन्न रेल खंडों पर यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई। इसके आलोक में, सोनपुर मंडल ने डीएमयू के खाली रेक का उपयोग करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे को प्रस्ताव भेजा, जिसके बाद अब 8 नई डीएमयू स्पेशल यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment