Bihar School Blast : हाई स्कूल में एक के बाद एक तीन धमाके, शिक्षकों और बच्चों में दहशत, जल्द होगी आगे की कार्रवाई

Pooja Kanjani22 December 20231 min read49 viewsBihar

Bihar School Blast, सुल्तानगंज: प्रखंड के तिलकपुर हाई स्कूल में एक अजीब घटना सामने आई है। जहां कक्षा और स्कूल के मैदान में शरारती तत्वों ने 10-10 मिनट के अंतराल पर तीन पटाखे फोड़े। इसके कारण स्कूल में मौजूद शिक्षकों और बच्चों में दहशत फैल गई। तेज ध्वनि के कारण शिक्षक प्राचार्य कक्ष से बाहर निकल पड़े।

इसके साथ ही बच्चे भी तेज आवाज के कारण कक्षा छोड़कर बाहर निकल गए। घटना के समय पहली घंटी चल रही थी और अचानक ही प्राचार्य कक्ष में तेज आवाज हुई और पूरा कक्ष धुएं से भर गया। कहा जा रहा है कि स्कूल के किसी बच्चे ने या तो दहशत फैलाने के उद्देश्य से या शरारत से पटाखा फोड़ा है।

यह जानकारी स्कूल के प्राचार्य संजीव कुमार ने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य बाल गोविंद सिंह को दी। बाल गोविंद सिंह ने बताया कि स्कूल में हुई इस घटना को शर्मनाक मानते हैं और इस पर अभिभावकों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि शरारती बच्चे की पहचान की जा रही है और उसके अभिभावक को भी इस मामले की जानकारी दी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल प्राचार्य की राय

स्कूल के प्राचार्य संजीव कुमार ने कहा, “गुरुवार की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे रोकने के लिए प्रबंध समिति को सूचित किया गया है और उनके निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।**

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment