Bihar Airports Update: अब मुजफ्फरपुर और सहरसा से भी उड़ेंगे जहाज, इन 6 शहरों में एअरपोर्ट को मिली मंजूरी

Hariom Mishra6 February 20261 min read34 viewsDevelopment and good news
Bihar Airports Update: अब मुजफ्फरपुर और सहरसा से भी उड़ेंगे जहाज, इन 6 शहरों में एअरपोर्ट को मिली मंजूरी

बिहार में हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब लोगों को फ्लाइट पकड़ने के लिए सिर्फ पटना या दरभंगा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार ने छोटे शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत बिहार के कई जिलों में छोटे विमानों का संचालन शुरू करने की तैयारी चल रही है, जिससे आम आदमी का सफर और भी आसान हो जाएगा।

इन 6 शहरों में शुरू होगी हवाई सेवा

उड़ान योजना के तहत बिहार के 6 छोटे हवाई अड्डों को फिर से चालू करने की मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ मिलकर इन हवाई अड्डों को विकसित करने का फैसला किया है। इससे पर्यटन और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा। जिन शहरों में यह सुविधा शुरू होने वाली है, उनके नाम नीचे दिए गए हैं:

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
  • मुजफ्फरपुर
  • सहरसा
  • मुंगेर
  • मधुबनी
  • बीरपुर
  • वाल्मीकिनगर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पिरिट एयर एलएलपी (Spirit Air LLP) को बिहटा और वाराणसी जैसे शहरों के लिए यहां से फ्लाइट चलाने की मंजूरी भी मिल चुकी है।

एअरपोर्ट निर्माण के लिए मिले करोड़ों रुपये

इन हवाई अड्डों को ठीक करने और यहां सुविधाएं बढ़ाने के लिए पैसों का आवंटन भी कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कुल 190 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसमें से मधुबनी, बीरपुर, सहरसा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर और वाल्मीकिनगर के एअरपोर्ट के लिए 25-25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा पूर्णिया एअरपोर्ट के लिए 40 करोड़ रुपये अलग से दिए गए हैं।

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में भागलपुर के सुल्तानगंज और राजगीर में भी नए ग्रीनफील्ड एअरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव रखा था। इससे आने वाले समय में बिहार का एयर नेटवर्क काफी मजबूत हो जाएगा और लोगों को लंबी दूरी तय करने में कम समय लगेगा।

Share:

Comments

Leave a comment