बिहार में 2 बिस्किट फ़ैक्ट्री, अनमोल बिस्किट अब बिहार में बन रहा. 900 लोगों की भर्ती जल्द

बिहार में अब बिस्किट का निर्माण होना शुरू हो चुका है. बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को हाजीपुर के इंडस्ट्रियल बेल्ट में स्थित शुरू हुए अनमोल बिस्किट फैक्ट्री के निरीक्षण पर गए. और इसके साथ ही शाहनवाज हुसैन ने बताया कि बिहार में एक और बिस्किट फैक्ट्री लगाने का कार्य तीव्र गति से किशनगंज के ठाकुरगंज इलाके में चल रहा है.
नया बिस्किट फैक्ट्री 21 एकड़ में 173 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है और इस प्लांट का उद्घाटन अगले वर्ष किया जाना है. इस प्लांट के शुरू होने के साथ ही 900 लोगों को रोजगार मिलेगा तो वही बिहार से एक्सपोर्ट भी बढ़ेगा.
अभी बिहार में उद्योग लगाने से समुद्र में माल भेजने का भाड़ा और बिजली ₹2 सस्ती के साथ-साथ जीएसटी में 7 साल की छूट भी बिहार सरकार मुहैया करा रही है. एंप्लाइज पॉलिसी के तहत प्रत्येक को ₹5000 महीने सरकार देती हैं.