बिहार में ओवरलोडेड गाड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त एक्शन, अब सिर्फ जुर्माना देकर नहीं छूटेगी गाड़ी

बिहार परिवहन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेशों के बाद ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ सख्त और चरणबद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। इस खबर में जानिए वाहन चालकों के लिए नए नियम, जांच अभियान और जिलों के आंकड़े।
- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बिहार में ओवरलोडेड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई शुरू।
- चालक अब केवल ऑनलाइन या मौके पर जुर्माना भरकर आगे की यात्रा जारी नहीं रख पाएंगे।
- गाड़ी की क्षमता से अधिक सामान होने पर अतिरिक्त सामान पूरी तरह उतारने के बाद ही वाहन को आगे जाने की अनुमति मिलेगी।
- पूर्णिया समेत कई जिलों में अवैध सामान की खेप जब्त की गई है और मुख्यालय लाइव मॉनिटरिंग कर रहा है।
- भागलपुर के एमवीआई एस मिश्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत ओवरलोडिंग के खिलाफ रोजाना अभियान चलाया जा रहा है।