Bihar Weather Alert: बिहार में 15 से 17 मार्च तक भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 की रफ्तार से चलेगी हवा

Hariom Mishra13 March 20262 min read18 viewsBihar
Bihar Weather Alert: बिहार में 15 से 17 मार्च तक भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 की रफ्तार से चलेगी हवा

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) पटना ने 15 से 17 मार्च के लिए पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है. आम लोगों और किसानों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.

ℹ️: Prashant Kishor का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कहा गुजरात से रिमोट कंट्रोल से चल रहा बिहार

किन जिलों में दिखेगा असर और कितनी रहेगी हवा की रफ्तार?

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

15 मार्च से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा. इस दिन हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की संभावना है. वहीं 16 और 17 मार्च को हवा की गति बढ़कर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी. 16 मार्च तक यह बारिश पूरे राज्य को कवर कर लेगी.

इस खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर पटना, गया, पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों में देखने को मिलेगा.

किसानों और आम लोगों के लिए क्या है मौसम विभाग की सलाह?

मौसम विभाग ने इस प्री-मानसून गतिविधि को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है, ताकि किसी तरह के जान-माल का नुकसान न हो.

  • बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से बिल्कुल दूर रहें.
  • तेज हवा चलने पर होर्डिंग्स और अस्थाई दुकानों से बचें और सफर में सावधानी बरतें.
  • किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयार गेहूं की फसल की कटाई जल्द पूरी कर लें, क्योंकि तेज हवा से फसल गिरने का खतरा है.
  • खराब मौसम में लोग पक्के घरों में ही सुरक्षित रहें.

अचानक क्यों बदल रहा है बिहार का मौसम?

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाओं के टकराने के कारण हो रहा है. इस समय राज्य का तापमान जो 33-35 डिग्री तक पहुंच गया था, उसमें बारिश के कारण हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी. हालांकि बारिश रुकने के बाद राज्य में उमस बढ़ने की भी पूरी संभावना है.

Share:

Comments

Leave a comment