Bihar Weather : दिन में गर्मी, रात में ठंडी, अब बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Pooja Kanjani6 March 20242 min read23 viewsBihar
Bihar Weather : दिन में गर्मी, रात में ठंडी, अब बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Bihar Weather, Bihar Mausam, Bihar weather Update, Bihar Mausam Today : मार्च महीने में तापमान में बढ़ोतरी वाला महीना होने वाला है। गर्मियों की शुरुआत हो गई है। आने वाले 5 दिनों के दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है, वहीं रात्रि के तापमान में कुछ खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 11 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि 11 मार्च तक दिन का तापमान 32°C तक पहुंच सकता है, वहीं रात्रि के दौरान तापमान 16°C तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बह रही है पछुआ हवा

राज्य में सतही पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिस वजह से रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है। वहीं दिन में तेज धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। फिलहाल तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। आज बिहार का अधिकतम तापमान 28°C से 32°C के बीच वहीं रात्रि के समय न्यूनतम तापमान 12°C से 16°C के बीच रहने की संभावना है।

तापमान में उतार चढ़ाव जारी

बारिश के बाद बिहार के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। 05 मार्च को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.8°C खगड़िया में दर्ज किया गया। इसके अलावा सभी जिलों के दिन के तापमान में 3°C तक की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26°C से लेकर 29.8°C के बीच दर्ज किया गया

रात की बात करें तो राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 11°C मोतीहारी में दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 17.7°C दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों की बात करें तो रात्रि के समय पटना का न्यूनतम तापमान 16.4°C, गया में 14.8°C, भागलपुर में 15°C, पूर्णिया में 17°C, वाल्मीकीनगर में 14.6°C और किशनगंज में 14.5°C

Share:

Comments

Leave a comment