Bihar Weather : बादलों की आवाजाही, हल्की वर्षा की संभावना, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी

Pooja Kanjani26 February 20241 min read6 viewsBihar
Bihar Weather : बादलों की आवाजाही, हल्की वर्षा की संभावना, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। सोमवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पटना सहित कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे।

मंगलवार को पटना में बादलों की छाया के साथ दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और गया जिले में मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। जमुई जिले के चकिया में 14.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पटना में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस था।

 प्रमुख शहरों में वर्षा और तापमान:

वर्षा (मिमी में):

– मुंगेर के तारापुर: -5.6
– झाझा: -2.8
– नवादा: -2.8
– बांका के बौसी: -2.6
– जमुई के सोनू: -2.2

तापमान (सेल्सियस में):

– पटना: अधिकतम 25.3, न्यूनतम 15.5
– गया: अधिकतम 26.6, न्यूनतम 14.4
– भागलपुर: अधिकतम 25.2, न्यूनतम 15.2
– मुजफ्फरपुर: अधिकतम 25.4, न्यूनतम 14.0

Share:

Comments

Leave a comment