Bihar Weather : पछुआ हवा के प्रभाव से बिहार के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी का सामान्य अनुमान किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में वैशाली राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है।

तापमान के रिकॉर्ड

मार्च 2024 में राज्य में सबसे अधिक औसत अधिकतम तापमान मधुबनी का 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, 31 मार्च को वैशाली का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री पहुंच गया। मार्च में सबसे कम औसत न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री मोतिहारी में दर्ज किया गया। 7 मार्च को मोतिहारी का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में सबसे अधिक 129.5 मिलीमीटर बारिश वैशाली में 21 मार्च को हुई, जबकि बिहार में सामान्य से 281 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। पटना में 31 मार्च को सबसे अधिक 37.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि 6 मार्च को सबसे 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तापमान में वृद्धि की संभावना

बिहार में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment