अमेरिका में नौकरी छूटने पर बिहार के युवक ने बेची चाय, एक दिन की कमाई 31 हजार और पोहा 1500 रुपये

Lov Singh1 February 20262 min read39 viewsDevelopment and good news
अमेरिका में नौकरी छूटने पर बिहार के युवक ने बेची चाय, एक दिन की कमाई 31 हजार और पोहा 1500 रुपये

बिहार के बाढ़ (Patna) के रहने वाले प्रभाकर प्रसाद इन दिनों अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहां कॉर्पोरेट नौकरी छूटने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और चाय का स्टॉल लगाना शुरू कर दिया। अब वे सोशल मीडिया पर ‘Bihari Chaiwala’ के नाम से मशहूर हो रहे हैं और उनकी एक दिन की बिक्री भारतीय रुपयों में हजारों में है। प्रभाकर अक्सर कंधे पर गमछा रखकर अपनी देसी पहचान के साथ चाय बेचते नजर आते हैं।

जरूरी खबर: भागलपुर में माघी पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, गंगा में डूबी 4 बच्चियां, SDRF ने 3 को बचाया।

कितनी है एक कप चाय और पोहा की कीमत?

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्रभाकर प्रसाद लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड, फेयरफैक्स और मालिबू जैसे पॉश इलाकों में फार्मर्स मार्केट के दौरान अपना स्टॉल लगाते हैं। यहां चीजों की कीमत डॉलर में होने के कारण भारतीय रुपयों में काफी ज्यादा लगती है। वे महीने में सिर्फ 7 से 8 दिन ही स्टॉल लगाते हैं और अच्छे दिनों में उनकी बिक्री 300 से 400 डॉलर तक हो जाती है। मांग को देखते हुए वे जल्द ही खिचड़ी भी बेचने वाले हैं।

स्टॉल पर सामानों के दाम इस प्रकार हैं:

  • एक कप चाय: लगभग 780 रुपये ($8.00 – $8.69)
  • एक प्लेट पोहा: लगभग 1350 से 1500 रुपये ($16.00 – $16.80)
  • दैनिक बिक्री (Revenue): लगभग 25,000 से 33,000 रुपये

कमाई और खर्च की पूरी हकीकत

सोशल मीडिया पर 31 हजार रुपये की रोज की कमाई की काफी चर्चा है, लेकिन प्रभाकर ने हाल ही में साफ किया है कि यह सिर्फ उनकी ‘रेवेन्यू’ यानी कुल बिक्री है, शुद्ध मुनाफा नहीं। अमेरिका में रहने का खर्च और नियम काफी सख्त हैं। उन्हें हर महीने करीब 2.5 लाख रुपये ($3,000) तो सिर्फ घर का किराया देना पड़ता है।

इसके अलावा कार इंश्योरेंस, सामान का खर्च और बाजार समिति को ‘स्टॉल फीस’ देने के बाद जो बचता है, वह उनकी कमाई है। फरवरी 2025 में आईटी सेक्टर की नौकरी जाने के बाद उन्होंने यह रास्ता चुना था। उनका कहना है कि वे अब नौकरी के बंधनों से मुक्त हैं और अपनी संस्कृति को विदेश में प्रमोट कर रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment