बिहार के बिहपुर में विज्ञान सेमिनार में चमक0ईं बेटियां, हो0ईं सम्मानित

बिहपुर प्रखंड स्तर पर आयोजित विज्ञान सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करने वाली दो छात्राओं सबिया अफरोज और रुचि कुमारी को शनिवार 12 सितंबर 2026 को उनके स्कूलों में सम्मानित किया गया। यह विज्ञान सेमिनार 11 सितंबर 2026 को बिहपुर के प्रखंड संसाधन केंद्र में 'इंडिया एनर्जी बास्केट-2047' विषय पर आयोजित किया गया था। यह आयोजन भागलपुर के प्राथमिक शिक्षा और समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के मार्गदर्शन में हुआ था। इस प्रतियोगिता में 29 मध्य विद्यालयों और 13 उच्च विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अभिनव भारती, बीईओ रजनी वैद्य और बीपीआरओ काजल कुमारी ने संयुक्त रूप से किया था। प्रतियोगिता में रा0 मध्य विद्यालय मरवा के शिव राज ने पहला स्थान प्राप्त किया और वे आगामी जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार में बिहपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सम्मान समारोह का आयोजन
सफलता के बाद उच्च माध्यमिक विद्यालय बिहपुर पूरब में कक्षा नौ की छात्रा सबिया अफरोज के लिए प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर कुमार की अगुवाई में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वहीं दूसरी ओर राजकीय माध्यमिक विद्यालय मिल्की मीरचक में कक्षा आठ की छात्रा रुचि कुमारी के लिए प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में समारोह हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक ने किया।
अन्य सम्मानित छात्र-छात्राएं
सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य सम्मानित छात्रों में मधूसूदन सर्वोदय उच्च विद्यालय बिहपुर के आनंद कुमार, एनकेएचएस मॉडल स्कूल झंडापुर की रानी कुमारी और मध्य विद्यालय पच्छियारी टोला औलियाबाद के युवराज कुमार शामिल रहे।