भागलपुर में दिखा मानवता का दम, मुस्लिम माइनॉरिटी कॉलेज में हुआ शानदार रक्तदान शिविर

MyBhagalpur Team6 September 20261 min read19 viewsHealth
भागलपुर में दिखा मानवता का दम, मुस्लिम माइनॉरिटी कॉलेज में हुआ शानदार रक्तदान शिविर

डी-केयर ह्यूमैनिटी संस्था की ओर से रविवार 6 सितंबर 2026 को भागलपुर के मुस्लिम माइनॉरिटी कॉलेज परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त जमा किया गया, जिसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (JLNMCH) के ब्लड बैंक को सौंपा गया।

मेडिकल टीम का सहयोग

JLNMCH ब्लड बैंक की मेडिकल टीम ने रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस मेडिकल टीम में डॉ. शहिना, काउंसलर सैयद नूर शम्स अरफीन, लैब टेक्निशियन जवाब अहमद, लैब टेक्निशियन मो. फतेह आलम और सिस्टर सोनी मुर्मू शामिल थीं।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment