बिहार कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, नीतीश कुमार को मिले सामान्य प्रशासन, गृह और निगरानी जैसे विभाग

Pooja Kanjani16 March 20241 min read10 viewsBihar
बिहार कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, नीतीश कुमार को मिले सामान्य प्रशासन, गृह और निगरानी जैसे विभाग

Bihar Cabinet Expansion, Bihar cabinet Department Distribution : बिहार सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, और निगरानी जैसे विभाग दिए गए।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्य कर विभाग जैसे विभाग दिए गए।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व, और कला संस्कृति विभाग मिला। बिजेन्द्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, प्रेम कुमार को सहकारिता, और श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग दिया गया।

नीरज कुमार बबलू को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग दिया गया, जबकि अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य विभाग मिला। शीला कुमारी को परिवहन विभाग जैसे विभाग दिए गए।

सुनील कुमार को शिक्षा विभाग, और हरी सहनी को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग दिया गया। इसके अलावा, कई और मंत्रियों को विभागों का दायित्व सौंपा गया है।

Share:

Comments

Leave a comment