भागलपुर में फैशन फिएस्टा-फाइव का शानदार समापन, देश भर की 32 दिग्गज कंपनियों ने दिखाए नए डिजाइन

MyBhagalpur Team4 August 20261 min read39 viewsDevelopment and good news
भागलपुर में फैशन फिएस्टा-फाइव का शानदार समापन, देश भर की 32 दिग्गज कंपनियों ने दिखाए नए डिजाइन

भागलपुर के अलीगंज पहाड़ी बाबा के पास स्थित मैरेज गार्डन परिसर में सोमवार को दो दिवसीय 'फैशन फिएस्टा-फाइव' का समापन हो गया। इस बड़े आयोजन में देश भर की कुल 32 टेक्सटाइल और फैशन कंपनियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बिहार और कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल और देश के अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में व्यापारियों और बायर्स ने शिरकत की।

इस प्रदर्शनी में प्रतिष्ठित ब्रांड्स ने अपने नवीनतम कलेक्शन, बेहतरीन डिजाइन और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान मॉडलों ने रैंप वॉक के जरिए नए फैशन और डिजाइनों को सबके सामने पेश किया, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

अन्नपूर्णा टेक्सटाइल एलएलपी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशांत बाजोरिया मोनू ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह भागलपुर के टेक्सटाइल और फैशन उद्योग का एक प्रमुख आयोजन है।

इस मौके पर इस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष शरद सलारपुरिया, जमुई के एसएसपी, टेक्सटाइल चैंबर के पदाधिकारी सुनील बुधिया, वरिष्ठ पर्यावरणविद और महादेव सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ केडी प्रभात समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share:

Comments

Leave a comment