खुशखबरी: अब बिहार में खेला जाएगा IPL, स्टेडियम को किया जा रहा है तैयार

Pooja Kanjani22 March 20241 min read13 viewsBihar
खुशखबरी: अब बिहार में खेला जाएगा IPL, स्टेडियम को किया जा रहा है तैयार

IPL in Bihar, Bihar IPL : बिहार के क्रिकेट लवरों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। राजधानी पटना के सबसे बड़े और पुराने मोइनुल हक स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), अंतरराष्ट्रीय वनडे, और T20 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

बिहार के इस स्टेडियम को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी के साथ पुनर्निर्माण किया जाएगा। बीसीसीआई ने स्टेडियम के पुनर्निर्माण की मंजूरी दी है और बिहार सरकार ने भी इसके लिए बड़ा ऐलान किया है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कैबिनेट से मिली मंजूरी

मोइनुल हक स्टेडियम के पुनर्निर्माण को लेकर कैबिनेट ने मंजूरी दी है। बीसीसीआई भी अपने जरूरत के हिसाब से इस स्टेडियम का पुनर्निर्माण कार्य आगे बढ़ाएगी।

वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी के साथ होगा निर्माण

स्टेडियम के पुनर्निर्माण के साथ वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी का निर्माण होगा। बीसीसीआई के देखरेख में यह स्टेडियम बनेगा और बिहार के क्रिकेट लवरों के लिए नया क्रिकेट केंद्र बनेगा।

Share:

Comments

Leave a comment