खुशखबरी! सहरसा के कॉलेज में गेस्ट प्रोफेसर एसोसिएशन का हुआ गठन

सहरसा के सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह कॉलेज में नवनियुक्त गेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों ने एक बैठक की। इस बैठक का मुख्य मकसद 'गेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर एसोसिएशन' का औपचारिक रूप से गठन करना था। संगठन को बेहतर तरीके से चलाने के लिए एक नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया। बैठक में कई पदों पर प्रोफेसरों को चुना गया।
- डॉ. नवनीत सिंह एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए
- डॉ. अभय नाथ पाठक को सामान्य सचिव बनाया गया
- डॉ. विनीत कुमार लाल दास, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मोहम्मद ताबिश इकबाल और डॉ. शालिनी कुमारी उपाध्यक्ष बने
- डॉ. खुशबू कुमारी सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
चुनी गई नई कार्यकारिणी समिति
नॉमिनेटेड कार्यकारिणी समिति के सदस्यों में डॉ. आलोक आनंद, डॉ. पंकज आर्या, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सिद्धार्थ कुमार, डॉ. अख्तर परवेज, डॉ. लिली कुमारी, डॉ. साबिर, डॉ. साबीहा शमीन, डॉ. शादाब आलम, मो. इमरान, डॉ. प्रवीण, डॉ. कंचन कुमारी और डॉ. दिलशाद अख्तर शामिल हैं।
प्रतिनिधि और शुभकामनाएं
इसके अलावा डॉ. अमरेश कुमार और डॉ. मोहम्मद जलील को राज्य स्तर और विश्वविद्यालय समन्वय के लिए कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनंत कुमार सिंह ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दीं।