Health Tips : लंबे समय तक भूखे रहने से दिल और दिमाग पर बढ़ता है तनाव, दिल के दौरे का खतरा दोगुना

Pooja Kanjani20 March 20241 min read60 viewsHealth
Health Tips : लंबे समय तक भूखे रहने से दिल और दिमाग पर बढ़ता है तनाव, दिल के दौरे का खतरा दोगुना

Health Tips, Stress Reduce Tips : अगर आप वजन कम करने के लिए दिनभर भूखे रहते हैं, तो ध्यान दें। विशेषज्ञों के मुताबिक, लंबे समय तक भूखे रहने से दिल और दिमाग पर बोझ बढ़ता है। इससे दिल के दौरे का खतरा भी बढ़ जाता है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जो लोग सिर्फ आठ घंटों के दौरान ही खाना खाते हैं और बाकी समय भूखे रहते हैं, उनके लिए दिल के दौरे का खतरा दोगुना हो जाता है।

बिहार मौसम : आने वाले 24 घंटों में उत्तर बिहार में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना

शोधकर्ताओं का कहना है कि जो लोग पहले से ही दिल की बीमारी या कैंसर से पीड़ित हैं, और अगर वे लंबे समय तक भूखे रहते हैं, तो उनका जीवन और भी कठिन हो सकता है।

दिल में स्टेंट लगे लोगों के लिए भी यह बात लागू होती है, क्योंकि अगर वे ज्यादा समय तक भूखे रहें, तो उनके स्टेंट ब्लॉक होने का खतरा बढ़ जाता है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment