प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का प्रभार सौंपा गया, कई IAS अधिकारी का हुआ ट्रांसफर।

Lov Singh15 May 20261 min read78 viewsBihar
प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का प्रभार सौंपा गया, कई IAS अधिकारी का हुआ ट्रांसफर।

बिहार प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल: कई सचिवों और प्रमंडलीय आयुक्तों के बदले गए कार्यभार

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, शासन के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

इस बदलाव के तहत के. सेंथिल कुमार को श्रम संसाधन विभाग का अपर मुख्य सचिव (ACS) नियुक्त किया गया है। वहीं, पंकज कुमार पाल को सड़क निर्माण विभाग और ए.के. सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में धर्मेंद्र कुमार सिंह (गन्ना उद्योग), दीपक आनंद (खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण), अवनिश कुमार सिंह (खान एवं भूविज्ञान) और हिमांशु शर्मा (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमंडलीय स्तर पर प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का प्रभार सौंपा गया है, जबकि पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार को पूर्णिया प्रमंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। विनोद सिंह गुंज्याल को शिक्षा एवं खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment