भागलपुर में बारिश की चेतावनी! बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से बदलेगा मौसम

बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान के कारण भागलपुर और आसपास के जिलों में 29 से 31 अक्टूबर के बीच मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस दौरान बिहार के ज्यादातर हिस्सों में व्यापक बारिश होने का अनुमान जताया है। भागलपुर से रिपोर्टिंग करते हुए पत्रकार गौतम वेदपानी ने बताया कि वर्तमान में मौसम पूरी तरह सूखा हुआ है और आसमान साफ है। सोमवार को दोपहर 12 बजे स्थानीय तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह का न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहा। वायुमंडल में आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई और पूर्व दिशा से 3.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।