Holi पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाई 1410 स्पेशल ट्रेन, बिहार आने वालों को सबसे ज्यादा फायदा

Pooja Kanjani7 February 20262 min read16 viewsBihar
Holi पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाई 1410 स्पेशल ट्रेन, बिहार आने वालों को सबसे ज्यादा फायदा

होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने इस बार होली के लिए 1,410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाने का ऐलान किया है। अधिकारियों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाकर 1,500 तक किए जा सकते हैं। यह संख्या पिछले साल यानी 2025 में चलाई गई 1,144 ट्रिप से काफी ज्यादा है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

बिहार और यूपी के यात्रियों को सबसे ज्यादा राहत

रेलवे मंत्रालय ने अलग-अलग जोन के लिए ट्रेनों की संख्या बांट दी है। इसमें सबसे ज्यादा ध्यान बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों पर दिया गया है। East Central Railway (ECR) के हिस्से में सबसे ज्यादा 285 ट्रिप आई हैं, जिससे बिहार और झारखंड के लोगों को टिकट मिलने में आसानी होगी। Western Railway मुंबई और गुजरात से उत्तर भारत की ओर 231 ट्रिप चलाएगा। Central Railway ने भी नागपुर और पुणे रूट पर 209 ट्रिप की योजना बनाई है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
  • East Central Railway (ECR): 285 ट्रिप
  • Western Railway (WR): 231 ट्रिप
  • Central Railway (CR): 209 ट्रिप
  • South Central Railway (SCR): 160 ट्रिप
  • Northern Railway (NR): 108 ट्रिप

कब से चलेंगी ट्रेनें और बुकिंग के नियम

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन मुख्य रूप से मार्च महीने में होगा। कुछ ट्रेनें 27-28 फरवरी से ही शुरू हो जाएंगी और 22 से 31 मार्च तक पटरी पर दौड़ेंगी। होली वाले हफ्ते में ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि वापसी की भीड़ को संभाला जा सके। यात्री इन ट्रेनों की बुकिंग IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप या स्टेशन के काउंटर से कर सकते हैं। यात्रियों को ध्यान रखना होगा कि इनमें से ज्यादातर ट्रेनें ‘Special Fare’ कैटेगरी में चलेंगी, जिनका किराया सामान्य ट्रेनों से थोड़ा ज्यादा हो सकता है। स्टेशनों पर भीड़ संभालने के लिए अतिरिक्त RPF जवान तैनात किए जा रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment