कजरा में बेटियों का अनोखा जलवा, जानिए क्या हुआ खास

MyBhagalpur Team12 October 20261 min read0 viewsDevelopment and good news
कजरा में बेटियों का अनोखा जलवा, जानिए क्या हुआ खास

भागलपुर जिला के कजरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्र निदेशक की टीम और बरखा रानी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कला, नुक्कड़ नाटक और खेलकूद के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

छात्रओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। छात्राओं ने बाल विवाह मुक्त भारत, शिक्षित बेटी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर अपनी कला के माध्यम से चित्र बनाए।

नुक्कड़ नाटक और कबड्डी मैच

प्रतियोगिता के बाद लड़कियों ने बाल विवाह के बुरे परिणामों पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का समर्थन किया और समाज से बेटियों को समान अवसर देने की अपील की। इसके अलावा छात्राओं ने स्कूल परिसर में आयोजित कबड्डी मैच में भी हिस्सा लिया।

विजेताओं को मिला पुरस्कार

कार्यक्रम के अंत में चित्रकला, नाटक और खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रओं को पुरस्कार दिए गए। स्कूल की वार्डन ने जोर देकर कहा कि एक मजबूत समाज का निर्माण केवल बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और उचित मार्गदर्शन देकर ही किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में स्कूल की छात्राएं, वार्डन, शिक्षक और आयोजन टीम के सदस्य शामिल हुए।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment