IPL 2024 : फिर सामने होंगे विराट कोहली और गौतम गंभीर, RCB-KKR मैच आज, क्या बढ़ेगा तनाव?

Pooja Kanjani29 March 20242 min read12 viewsOpinions
IPL 2024 : फिर सामने होंगे विराट कोहली और गौतम गंभीर, RCB-KKR मैच आज, क्या बढ़ेगा तनाव?

IPL 2024, RCB-KKR Match, Virat Kohli  : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज आईपीएल 2024 का 10वां मुकाबला खेला जाना है। इस महामुकाबले की बेताबी सभी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों को बहुत ज्यादा छू रही है। आरसीबी और केकेआर दोनों टीमें पिछले मुकाबले जीत कर आ रही हैं, जिससे दोनों टीमों का आत्मविश्वास बहुत ऊँचा है। लेकिन, इस मैच की खासियत यह है कि एक साल बाद फिर विराट कोहली और गौतम गंभीर आमने-सामने होंगे।

ग्राउंड पर कई बार देखा गया है कि विराट और गौतम आपस में भिड़ जाते हैं, चाहे गौतम गंभीर बतौर खिलाड़ी टीम में हों या मेंटर के रूप में। कोलकाता नाइट राइडर्स में खिलाड़ी के रूप में उनकी झड़प एक बार कोहली से हो चुकी है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर के तौर पर। अब तक वह तीन बार एक-दूसरे के साथ भिड़ चुके हैं। इस विषय पर सोशल मीडिया पर काफी हलचल है कि क्या आज के मुकाबले में भी ऐसा कुछ देखने को मिलेगा।

स्मार्ट सिटी कंपनी योजना में कर रही कॉमेडी, नाम रखा ग्रीन जोन और लगा दिए प्लास्टिक के फुल पौधे

आईपीएल 2023 के 43वें मुकाबले में आरसीबी टीम को 18 रन से जीत मिली थी, लेकिन इस मैच के बाद कोहली और गंभीर के बीच तीखी बहस हो गई थी। मैच के बाद दोनों टीमें हाथ मिलाती हैं, और इसी क्रम में कोहली मेयर्स से हाथ मिला रहे थे, तभी लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर मेयर्स को पीछे खींचते हुए नजर आए। इस दौरान उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई, और इस विवाद में कोहली और गंभीर के बीच काफी गहमागहमी नजर आई।

आईपीएल 2013 में भी एक बार विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बहस हो गई थी। उस समय गौतम गंभीर कोलकाता की तरफ से खेल रहे थे। विराट कोहली के आउट होने के बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी, और उसके बाद से ही कई ऐसे मौके देखने को मिले हैं जहां यह साफ पता चल जाता है कि गंभीर और कोहली ऑन ग्राउंड भिड़ जाते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment