स्मार्ट सिटी कंपनी योजना में कर रही कॉमेडी, नाम रखा ग्रीन जोन और लगा दिए प्लास्टिक के फुल पौधे

Pooja Kanjani29 March 20241 min read34 viewsBihar
स्मार्ट सिटी कंपनी योजना में कर रही कॉमेडी, नाम रखा ग्रीन जोन और लगा दिए प्लास्टिक के फुल पौधे

Bhagalpur Smart City : भागलपुर की स्मार्ट सिटी कंपनी की योजनाओं में ऐसी कोमेडी हो रही है जो किसी कॉमेडी शो में भी अच्छी लग सकती है। जब आप भागलपुर के तिलकामांझी इलाके से बरारी की ओर जाते हैं, तो आपको नवनिर्मित टेम्पो स्टैंड के गेट के ऊपर बड़ा-सा बोर्ड दिखाई देगा, जिसमें लिखा होगा “स्मार्ट सिटी ग्रीन जोन”। यहां से ग्रीन जोन शुरू होता है और कार्मेल स्कूल तक जाकर समाप्त होता है। लेकिन कंपनी ने इस जोन में दो वर्टिकल गार्डन लगाए हैं, जिसमें प्लास्टिक के गमलों में प्लास्टिक के फूल लगा दिए गए हैं।

बिहार मौसम : अब बढ़ेगी गर्मी, भागलपुर में चढ़ने लगा तापमान, इन जिलों में बारिश की चेतावनी

तिलकामांझी से कार्मेल स्कूल तक ग्रीन जोन से यह स्पष्ट होता है कि इस जोन में कंपनी को हरियाली से जुड़ी योजनाओं पर काम करना था। लेकिन इस जोन की पूरी सड़क पर कंक्रीट और अलकतरा बिछा दिया गया है। जो पौधे लगाए गए, उनकी जड़ों के पास मामूली जगह छोड़कर कंक्रीट से प्लास्टर किया गया है। वर्टिकल गार्डन को देखकर दूर से ही कोई इसकी असलियत बता सकता है। इस वर्टिकल गार्डन का पहला अंश डीएम आवास के गेट के सामने है, जबकि दूसरा गार्डन सुंदरवन के गेट के सामने स्थित है।

अक्तूबर 2022 में ही ग्रीन जोन की योजना शुरू हो गई थी, और कुछ महीनों में ही यहां सड़क की दोनों तरफ पौधे लगाए गए थे। लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए गेवियन लगाए गए थे। इनमें से एक तरफ 14 और दूसरी तरफ 13 पौधे पिछले कई महीनों से सूख चुके हैं, लेकिन उन्हें फिर से लगाया नहीं गया है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment