जमुई में नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

MyBhagalpur Team21 September 20262 min read4 viewsBihar
जमुई में नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जमुई में सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की के साथ अछ्वेद व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता की पहचान कर ली गई है और एक शुरुआती रिपोर्ट दर्ज की गई है। वायरल वीडियो के आधार पर कई युवकों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। घटना के विवरण से पता चलता है कि इसमें शामिल कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले के और खुलासे करने की उम्मीद कर रही है। वीडियो में पीड़िता यहि गिड़गिड़ाती हुई सुनाई दे रही है कि मुझे जाने दो, कसम खाती हूँ मैं कभी वापस नहीं आऊँगी। यह घटना जमुई थाना क्षेत्र में हुई बताई जा रही है। यह लड़की अपने एक पुरुष मित्र के साथ स्कूटर पर थी और युवकों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया था। दोनों को रास्ते में रोककर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। लड़की के साथ गलत तरीके से छूने की कोशिश की गई और वीडियो में एक व्यक्ति लड़की को गोद में उठाकर सड़क पर भागता हुआ नजर आया।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई

जमुई पुलिस को इस मामले की जानकारी तब हुई जब इस घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग 10वीं कक्षा के छात्र हैं और जमुई शहर के रहने वाले हैं। शनिवार को अपनी कोचिंग क्लास खत्म करने के बाद वे स्कूटर पर सवार होकर मड़वा पहाड़ घूमने गए थे। वापसी के समय रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उन युवकों ने दोनों के साथ बदसलूकी की। इसी दौरान लड़की छोड़ने की गुहार लगाती रही। वहीं किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

मंत्री ने एसपी से ली मामले की जानकारी

सोशल मीडिया पर घटना के दो वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पुलिस तक पहुँचा। ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने जमुई की इस घटना को लेकर जमुई एसपी से बात की और पूरे मामले की जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि एसपी के अनुसार इस घटना में कुल पाँच लोग शामिल थे, जिनमें से दो की पहचान हो चुकी है। बाकी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment