JLNMCH अस्पताल के मेडिसिन विभाग में लापरवाही: 3 कमरे बंद मिले, 6 कर्मचारियों को नोटिस जारी

MyBhagalpur Team6 August 20261 min read51 viewsHealth
JLNMCH अस्पताल के मेडिसिन विभाग में लापरवाही: 3 कमरे बंद मिले, 6 कर्मचारियों को नोटिस जारी

भागलपुर के जेएलएनएमसीएच (JLNMCH) अस्पताल के ओपीडी परिसर स्थित मेडिसिन विभाग में बुधवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। सुबह नौ बजे जब डॉक्टर मरीजों का इलाज करने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मेडिसिन विभाग के तीन अलग-अलग दरवाजों पर ताला लटका हुआ था। समय पर विभाग न खुलने की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस मामले की जानकारी मिलते ही वरीय चिकित्सा विभाग के स्टाफ नर्स डॉ. राजकमल चौधरी ने तुरंत कार्रवाई की। आनन-फानन में कई कर्मचारियों को बुलाकर ताला खुलवाया गया और सुबह 9:13 बजे से मरीजों की जांच शुरू हो सकी। ड्यूटी पर समय से न पहुंचने के कारण डॉ. राजकमल चौधरी ने चार स्टाफ नर्स और दो नवनियुक्त कर्मचारियों समेत कुल छह लोगों को शोकॉज नोटिस जारी किया है।

डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि सभी संबंधित कर्मचारी सुबह नौ बजे के बाद पहुंचे थे, जिसकी वजह से मरीजों के इलाज की प्रक्रिया समय पर शुरू नहीं हो पाई। वहीं, शोकॉज नोटिस मिलने के बाद दोपहर 12:35 बजे सभी संबंधित कर्मचारी काम छोड़कर मेडिसिन विभाग चले गए। इस वजह से ओपीडी सेवा एक बार फिर प्रभावित हुई और कई मरीज बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए।

Share:

Comments

Leave a comment