क कहलगांव में मछुआ महिलाओं ने सीखे मछली के अचार और कटलेट बनाने के गुर

MyBhagalpur Team6 September 20261 min read33 viewsDevelopment and good news
क कहलगांव में मछुआ महिलाओं ने सीखे मछली के अचार और कटलेट बनाने के गुर

भागलपुर के कहलगांव कुआं पुल के नजदीक मंडपम में परिधि संस्था द्वारा मछुआ वैकल्पिक रोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें महिलाओं की संख्या करीब 40 थी।

परिधि के निदेशक उदय ने कहा कि बिहार मत्स्य उत्पादन में देश में चौथे स्थान पर है और मछुआरे मूल्यवर्धित उत्पाद बनाकर मुनाफा बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम समन्वयक राहुल और वार्ड पार्षद योगेंद्र सहनी ने भी अपने विचार रखे।

मछली से बनाए गए नए उत्पाद

जल जीविका के विशेषज्ञों ने मछली से कटलेट, समोसा और अचार बनाने की विधि सिखाई। महिलाओं को मछली काटने, फ्राई करने और मसाला तैयार करने का लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया गया और उन्होंने खुद अचार तैयार किया।

महिलाओं में दिखा भारी उत्साह

प्रशिक्षित मत्स्य पालक कुंज बिहारी ने अपने अनुभव साझा किए और वीडियो के जरिए प्रशिक्षण आसान बनाया गया। आयुक्ता, मुस्कान, रानी, स्वीटी, रेखा और प्रीति ने कहा कि वे व्यावसायिक रूप से मछली का अचार बनाएंगी और गंगा मुक्ति आंदोलन की वर्षगांठ पर प्रदर्शनी लगाएंगी।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment