कहलगांव: वन महोत्सव पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को मिला सम्मान

कहलगांव के भीलसर स्थित नंदकिशोर सिंह भगवती देवी बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को वन महोत्सव के अवसर पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वन विभाग की ओर से आयोजित था, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विकास प्रसाद सिंह ने की। कार्यक्रम में विधायक शुभानंद मुकेश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि भागलपुर के जिला वन पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर वन विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर रामप्रवेश प्रसाद सिंह भी उपस्थित थे। तीनों अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में अनु प्रिया ने पहला, बिजली कुमारी ने दूसरा और रुचि कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष शाहबाज आलम 'मुन्ना', भीलसर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि संजय महतो, पूर्व मुखिया मोहम्मद शमशेर आलम और मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद मंडल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक शुभानंद मुकेश से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने इलाके में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने और रेलवे स्टेशन पर नव-गछिया व बरनाल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की।