किशनगंज के बाजारों में धनतेरस और दिवाली की धूम, बाइक और गहनों की भारी डिमांड

किशनगंज के बाजारों में धनतेरस और दिवाली को लेकर भारी उत्साह है। बाइक, ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स की बुकिंग में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है।

Pooja Kanjani5 November 20262 min read0 viewsBihar
किशनगंज के बाजारों में धनतेरस और दिवाली की धूम, बाइक और गहनों की भारी डिमांड

बिहार के किशनगंज में धनतेरस और दिवाली के त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में रौनक लौट आई है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खासकर धनतेरस के मौके पर नई चीजें खरीदने की परंपरा के कारण शोरूम्स और दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

सबसे ज्यादा तेजी टू-व्हीलर मार्केट में नजर आ रही है। शहर के प्रमुख शोरूम्स में अब तक करीब 540 मोटरसाइकिलों की बुकिंग हो चुकी है। हीरो शोरूम के मालिक अनिल केजरीवाल के मुताबिक, उनके यहां 400 बुकिंग्स हो चुकी हैं, जिसके दिन खत्म होने तक 500 तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, होंडा के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत दाफ़्तरी ने बताया कि उनके पास 140 बुकिंग्स आई हैं और धनतेरस तक यह आंकड़ा 300 तक जा सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वेलरी मार्केट में भी उछाल

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सिर्फ गाड़ियां ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की खरीदारी में भी लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। दाफ़्तरी मॉल के रोहित दाफ़्तरी ने बताया कि ग्राहकों को लुभाने के लिए फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। वहीं, कल्याण ज्वेलर्स के अनिल केजरीवाल और दिलीप केजरीवाल का कहना है कि कुछ वस्तुओं पर जीएसटी में 28% से 18% की कमी होने से ग्राहकों का उत्साह बढ़ा है और इस साल पिछले वर्षों के मुकाबले बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बाजारों में सजावटी लाइटों, पारंपरिक दीयों और नए कपड़ों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। कुम्हार रंग-बिरंगे दीये तैयार करने में जुटे हैं ताकि ग्राहकों की मांग को पूरा किया जा सके। पूरे शहर की व्यावसायिक इमारतों और घरों को रोशनी से सजाया जा रहा है। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं है और मिठाई की दुकानों पर काजू कतली, गुलाब जामुन और पेड़ा जैसे गिफ्ट पैक्स की भारी बिक्री हो रही है।

खरीदारी के शुभ समय के बारे में पंडित दामोदर उपाध्याय ने सलाह दी है कि धनतेरस पर शॉपिंग के लिए सुबह 11:30 बजे के बाद का समय सबसे शुभ रहेगा।

Share:

Comments

Leave a comment