Kishanganj में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार 3 दोस्तों की ली जान

Hariom Mishra7 March 20261 min read15 viewsBihar
Kishanganj में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार 3 दोस्तों की ली जान

किशनगंज के बहादुरगंज इलाके में शुक्रवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ NH-327E पर एक तेज रफ़्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना अररिया-गलगलिया फोरलेन पर खाईखट इलाके के पास हुई, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

👉: कटिहार के किसान के बेटे ने UPSC में लहराया परचम, JNU से पढ़ाई कर 526वीं रैंक के साथ किया कमाल

कौन थे हादसे के शिकार युवक?

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुलिस ने मरने वालों की पहचान मोहम्मद नजीर, मोहम्मद शादाब और शाह आलम के रूप में की है। ये सभी युवक एक ही बाइक पर सवार थे जब सामने से आ रही तेज गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया। इसमें सबसे दुखद बात यह है कि शाह आलम की शादी अभी कुछ ही दिन पहले 24 जनवरी को हुई थी। एक ही झटके में परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। हादसे में घायल हुए चौथे व्यक्ति का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस की जांच में क्या सामने आया?

SDPO गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर हालात का जायजा लिया। टक्कर मारने वाली गाड़ी को स्थानीय लोग स्कॉर्पियो बता रहे हैं, जिसका ड्राइवर मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और हाइवे पर लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि गाड़ी नंबर का पता लगाकर ड्राइवर को पकड़ा जा सके। फिलहाल तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment