लखीसराय के छह बच्चों को भागलपुर में मिलेगी मुफ्त सर्जरी

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने लखीसराय के सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह बच्चों की पहचान की है जिन्हें सर्जरी की जरूरत है। डॉ. राजीव कुमार की देखरेख में अरमा, विक्रमपुर और कजरा क्षेत्र के गांवों के इन बच्चों की जांच की गई।
- चार बच्चों को जीभ से जुड़ी समस्या है
- दो बच्चों को तालू से जुड़ी दिक्कत है
- बच्चों को बोलने में परेशानी हो रही है