Blog/विक्रमशिला समेत 5 मुख्य ट्रेन आग के हवाले, भागलपुर, पटना समेत कई रेलखंड पर परिचालन ठप
Bihar

विक्रमशिला समेत 5 मुख्य ट्रेन आग के हवाले, भागलपुर, पटना समेत कई रेलखंड पर परिचालन ठप

Lov Singh17 June 20221 min read1 views
विक्रमशिला समेत 5 मुख्य ट्रेन आग के हवाले, भागलपुर, पटना समेत कई रेलखंड पर परिचालन ठप

भागलपुर में ट्रेन रोकी, कई स्‍टेशनों पर फूंकी बोगियां

भागलपुर में अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलनकारियों ने भागलपुर के कहलगांव स्टेशन पर जयनगर-बरौनी हावड़ा एक्‍सपेस ट्रेन को रोक लिया है। इसके अलावा पूर्णिया, मुंगेर, जमुई, लखीसराय तथा सुपौल जिले में भी आंदोलनकारियों ने ट्रेनों को रोक रखा है। कुछ ट्रेनों की बोगियों को भी आग के हवाले कर दिया है।

 

पूरे बिहार में फैला बवाल, पांच ट्रेनें फूंकीं

बक्‍सर के डुमरांव व भोजपुर जिले के बिहिया स्‍टेशन पर हंगामा के साथ शुक्रवार का प्रदर्शन शुरू हुआ। धीरे-धीरे बवाल लखीसराय व समस्‍तीपुर से पटना, बक्‍सर, गया व औरंगाबाद तक पहुंच गया। अभी की बात करें तो पूरा बिहार आंदाेलन की चपेट में है। 100 से अधिक ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन कर दिए गए हैं तो 55 पैसेंजर ट्रेनें रद कर दी गईं हैं।

  1. विक्रमशिला एक्‍सप्रेस,
  2. अमरनाथ एक्‍सप्रेस,
  3. लेहित एक्‍सप्रेस,
  4. बिहार संपर्क क्रांति एक्‍सप्रेस एवं
  5. जनसंवा एक्‍सप्रेस में फूंद दी गईं हैं।
Share:

Comments

Leave a comment