मुंगेर सदर अस्पताल के पांच डेटा ऑपरेटरों पर गिरी गाज, काम में लापरवाही पर मिला शो-कॉज

MyBhagalpur Team23 September 20261 min read1 viewHealth
मुंगेर सदर अस्पताल के पांच डेटा ऑपरेटरों पर गिरी गाज, काम में लापरवाही पर मिला शो-कॉज

मुंगेर सदर अस्पताल में काम में लापरवाही बरतने पर सिविल सर्जन ने पांच डेटा ऑपरेटरों को औपचारिक शो-कॉज नोटिस जारी किया है। जिन कर्मियों को नोटिस मिला है उनके नाम तौकीब, रामलोचन, विवेक कुमार, निखिल कुमार और ज्योति कुमारी हैं। इन सभी पर 'भव्य पोर्टल' के काम में लापरवाही बरतने का आरोप है।

भव्य पोर्टल पर डेटा अपलोड करने की थी जिम्मेदारी

इन डेटा ऑपरेटरों की मुख्य जिम्मेदारी सदर अस्पताल के आपातकालीन विभाग सहित विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों की पूरी जानकारी नियमित रूप से भव्य पोर्टल पर अपलोड करने की थी। लेकिन एक समीक्षा बैठक के दौरान डेटा अपलोड करने में भारी लापरवाही सामने आई, जिससे सिस्टम पर मरीजों की जानकारी पुरानी ही दिख रही थी।

एक हफ्ते के भीतर काम सुधारने की चेतावनी

सिविल सर्जन डॉ. राजू ने इन पांचों कर्मचारियों को अपने काम में तुरंत सुधार करने और एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर सौ प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सिविल सर्जन ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर जरूरी सुधार नहीं देखा गया, तो संबंधित ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment