Blog/नालंदा में पुलिस ने 29 लोगों को लौटाया उनका खोया हुआ मोबाइल, कीमत 5 लाख से ज्यादा
Development and good news

नालंदा में पुलिस ने 29 लोगों को लौटाया उनका खोया हुआ मोबाइल, कीमत 5 लाख से ज्यादा

Lov Singh1 February 20262 min read0 views
नालंदा में पुलिस ने 29 लोगों को लौटाया उनका खोया हुआ मोबाइल, कीमत 5 लाख से ज्यादा

बिहार पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत नालंदा जिले में पुलिस ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। एकंगरसराय थाना पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से चोरी या गुम हुए 29 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। इन सभी मोबाइलों की कुल कीमत 5 लाख 33 हजार रुपये से ज्यादा है, जिन्हें अब उनके असली मालिकों को वापस कर दिया गया है।

जरूरी खबर: अमेरिका में नौकरी छूटने पर बिहार के युवक ने बेची चाय, एक दिन की कमाई 31 हजार और पोहा 1500 रुपये

किन जिलों के लोगों का फोन हुआ बरामद?

पुलिस द्वारा बरामद किए गए ये मोबाइल फोन सिर्फ नालंदा जिले के ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के लोगों के भी थे। इसमें नालंदा, नवादा, गया और जहानाबाद जिले के निवासी शामिल हैं। हिलसा के DSP-2 Kumar Rishiraj ने 31 जनवरी 2026 को आयोजित एक कार्यक्रम में इन फोनों को उनके असली मालिकों को सौंपा। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

क्या है आंकड़े और रिकवरी की जानकारी?

एकंगरसराय पुलिस स्टेशन की टीम ने काफी मेहनत और तकनीकी जांच के बाद इन मोबाइलों को ट्रेस किया है। नीचे दिए गए टेबल में आप रिकवरी से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं।

बरामद मोबाइल की संख्या 29
कुल अनुमानित कीमत ₹5,33,323
संबंधित थाना एकंगरसराय (नालंदा)
लाभार्थी जिले नालंदा, नवादा, गया, जहानाबाद

ऑपरेशन मुस्कान से कैसे मिल रही मदद?

ऑपरेशन मुस्कान बिहार पुलिस की एक विशेष पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों के खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ढूंढना है। जब कोई व्यक्ति अपने मोबाइल के गुम होने की सूचना या सनहा थाने में देता है, तो पुलिस की तकनीकी टीम IMEI नंबर के जरिए उसे ट्रैक करती है। फोन मिलने के बाद पुलिस सत्यापन करती है और फिर असली मालिक को बुलाकर फोन वापस दे देती है।

Share:

Comments

Leave a comment