बड़ी राहत: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये सस्ता, 2 साल में पहली बार घटे दाम

Pooja Kanjani1 July 20261 min read118 viewsDevelopment and good news
बड़ी राहत: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये सस्ता, 2 साल में पहली बार घटे दाम

आम जनता के लिए खुशखबरी है। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी ‘नायरा एनर्जी’ (Nayara Energy) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने पूरे देशव्यापी नेटवर्क में पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर कम कर दिए हैं।

खास बात यह है कि पिछले दो साल से ज्यादा समय में यह पहली बार हुआ है जब किसी कंपनी ने रिटेल ईंधन की कीमतों में इस तरह की कटौती की है। इससे वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कंपनी ने यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद लिया है। बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव कम होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम गिरे हैं, जिसका फायदा अब ग्राहकों को मिल रहा है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment