भागलपुर बाँका समेत कई ज़िलों के लिए नई रूट, सड़क की घोषणा, शानदार सड़क जल्द मिलेगा शहरवासियों को

Lov Singh7 October 20211 min read37 viewsBihar
भागलपुर बाँका समेत कई ज़िलों के लिए नई रूट, सड़क की घोषणा, शानदार सड़क जल्द मिलेगा शहरवासियों को

जहाँ पिछले दिनों बिहार में कई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी मिली थी। वही अब फिर से बिहार के 3 जिलों में शानदार सड़क बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है, कि बिहार के 3 जिलों में 210 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण की मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी देते हुए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि सड़क बनाने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बिहार के 3 जिलों में सड़क परियोजना की 11 पैकेट की मंजूरी दी है।

बताया जा रहा है कि इस परियोजना के तहद बिहार के ओरंगाबाद, गया और बांका जिला में 11 पैकेज की मंजूरी दी गई है। जहाँ पर बताया जा रहा है की बिहार के औरंगाबाद में पांच और गाया और बांका जिले में 33 पैकेज के तहत सड़क का निर्माण किया जाएगा। इन 11 पैकेट की कुल राशि की बात करें तो इन 11 पैकेज में कुल राशि 210.5 करोड रुपए है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

दैनिक भास्कर:
औरंगाबाद, गया व बांका में होगी सुविधा, तीन जिलों में सड़क बनाने के लिए 210 करोड़ मंजूर:#BiharRoadConstructionDept pic.twitter.com/2esGMsZn28

— RoadConst Dept Bihar (@RCD_Bihar) October 7, 2021

इस पैकेज के तहत औरंगाबाद के 5 पैकेट में कुल सड़क लंबाई 88 किलोमीटर होगी जिसमें करीब 91 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा गया जिले में तीन पैकेज के तहत 40 किलोमीटर सड़क बनेगी जिसमें 39 करोड़ की लागत आएगी। वही बांका जिले में तीन पैकेज के अंतर्गत 61 किलोमीटर सड़क बनेगी जिसमें 80 करोड़ खर्च आने का अनुमान है।

Share:

Comments

Leave a comment