भागलपुर के अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़, जानिए क्यों उमड़े लोग

MyBhagalpur Team7 September 20261 min read14 viewsHealth
भागलपुर के अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़, जानिए क्यों उमड़े लोग

रविवार की छुट्टी के बाद इस सोमवार को भागलपुर के मायागंज अस्पताल और सदर अस्पताल की ओपीडी (OPD) में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। सुहाना मौसम होने की वजह से दूर-दराज के इलाकों से मरीज अपना इलाज कराने शहर पहुंचे।

लंबी कतारों में खड़े दिखे मरीज

मायागंज अस्पताल में पर्ची कटाने के काउंटर पर लंबी लाइनें लगी थीं। इसके अलावा मरीजों को डॉक्टर से दिखाने, पैथोलॉजी और एक्स-रे जांच कराने तथा दवा लेने के लिए भी लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। मेडिकल स्टाफ ने बताया कि संक्रमण और पानी से होने वाली बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

बीमारियों के ये हैं मुख्य लक्षण

मरीजों में सर्दी, खांसी और बुखार के साथ-साथ गंदा पानी पीने से होने वाले टाइफाइड और पीलिया (जॉन्डिस) के मामले भी बढ़े हैं। इसके अलावा दस्त और पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां भी तेजी से फैल रही हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने पानी से होने वाली इन बीमारियों के बढ़ने की वजह आसपास के इलाकों में आई बाढ़ को बताया है, जिसके कारण लोगों को साफ पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment