खुशखबरी: भागलपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 22,672 परिवारों का पक्का मकान का सपना हुआ पूरा

भागलपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 22,672 परिवारों ने अपना पक्का घर होने का सपना पूरा कर लिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए जिले में इन 22,672 घरों का निर्माण पूरा हो गया है। घरों के निर्माण के बाद अब लाभार्थियों को चाबी सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।
गुरुवार को पटना के बापू सभागार में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य प्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को चाबी बांटी। इसका प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में किया गया, जहां जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय, भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल, उप विकास आयुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष और अन्य अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।