भागलपुर की माधावी मधुकरा झा का भजन शेयर कर पीएम मोदी ने किया खुश

MyBhagalpur Team18 October 20261 min read0 viewsDevelopment and good news
भागलपुर की माधावी मधुकरा झा का भजन शेयर कर पीएम मोदी ने किया खुश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'भवान्याष्टकम' का एक सुरीला गायन शेयर किया है। यह आदि शंकराचार्य द्वारा रचित एक स्तोत्र है। इसे भागलपुर के सबौर स्थित उमेशानगर की रहने वाली माधवी मधुकरा झा ने गाया है। प्रधानमंत्री से मिले इस सम्मान के बाद माधवी झा को पूरे देश में पहचान मिल गई है। इससे भागलपुर और पूरे अंग क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

माधवी झा ने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री से मिले इस प्यार और सम्मान के लिए बहुत आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे मां दुर्गा और मां सरस्वती से प्रार्थना करती हैं कि उनकी आवाज हमेशा भक्ति और ज्ञान से पवित्र रहे। उन्होंने यह भी कहा कि आदि शंकराचार्य के दिव्य काम की वजह से उन्हें मां भवानी की स्तुति करने का मौका मिला।

माधवी मधुकरा की लोकप्रियता और उपलब्धियां


माधवी मधुकरा एक जानी-मानी स्तोत्र गायिका हैं। उनके गाए हुए गाने सोशल मीडिया पर हमेशा बहुत पसंद किए जाते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके हर महीने औसतन 1.5 करोड़ सुनने वाले हैं। इससे पहले उनका स्वागत गीत रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी के कार्ड में भी शामिल किया गया था।

माधवी झा दूरदर्शन पर नियमित रूप से अपने कार्यक्रम प्रसारित करती हैं। उन्हें राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों द्वारा अपने संगीत दल 'मधुरम वृंदा' के साथ गाने के लिए अक्सर बुलाया जाता है। उनके पुराने कार्यक्रमों में सुल्तानगंज का श्रावणी मेला, सोनपुर मेला और साल 2024 का राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह शामिल हैं।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment