पीएम सूर्य घर योजना से मिल रही भारी छूट, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

बिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। भागलपुर समेत पूरे राज्य के लोग इससे जुड़ रहे हैं। इस योजना से लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है। 3 किलोवाट या उससे अधिक सोलर पैनल लगाने पर 98,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। इसमें 78,000 रुपये केंद्र सरकार और 20,000 रुपये बिहार सरकार देती है। योजना का लाभ लेने के लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ब्लॉक स्तर पर सोलर मेले लगा रही है। 4 सितंबर 2026 को भागलपुर के सनहाउला में एक बड़ा सोलर मेला लगा। इसे कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार रंजन, बीडीओ कन्हैया कुमार, सीओ रजनीशचंद्र राय और सहायक अभियंता दीपक कुमार चौधरी ने शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि सब्सिडी से खर्च कम होता है और बैंक लोन की जरूरत नहीं पड़ती है।