बड़ी कार्रवाई! सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने हथियार और शराब मामले में दो फरार आरोपियों को दबोचा

सिमरी बख्तियारपुर में पुलिस ने हथियार और शराब से जुड़े मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बख्तियारपुर थाना पुलिस द्वारा लगमा गांव में छापेमारी करके की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह और प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।