पूर्णिया में 12 दिसंबर को लगेगा साल का चौथा और आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत

पूर्णिया में साल 2026 की चौथी और अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 दिसंबर को किया जाएगा। यह लोक अदालत शनिवार के दिन सिविल कोर्ट पूर्णिया के साथ-साथ बनमनखी, धमदाहा और बायसी के अनुमंडल सिविल कोर्ट में भी लगेगी। इस कार्यक्रम की कार्यवाही सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। यह आयोजन नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी नई दिल्ली और बिहार स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी पटना के दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पुराने कानूनी विवादों का तेज, सुलभ और मुफ्त समाधान प्रदान करना है। आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण माहौल में कोर्ट में लंबित मामलों और प्री-लिटिगेशन मामलों का निपटारा किया जाएगा।